Homeउत्तर प्रदेशMeerutकंकरखेड़ा में कपड़ा व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी

कंकरखेड़ा में कपड़ा व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी

-


मेरठ। कंकरखेड़ा में गुरुवार सुबह कपड़ा व्यापारी से दो युवकों ने 20 लाख की रंगदारी मांग ली। मामले की जानकारी होने के बाद कपड़ा व्यापारी के होश उड़ गए। पीड़ित का कपड़ा व्यापारी ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सरधना रोड स्थित नगलाताशी गांव निवासी साहिल पुत्र जागीर सैफी ने थाने पर तहरीर देते हुए की उसकी सरधना रोड पर फैशन विला के नाम से कपड़े की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा। दुकान का शटर उठाते ही एक लेटर उसे फर्श पर पड़ा मिला। जिस पर कपड़ा व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगी गई।

वहीं रंगदारी नहीं देने पर पीड़ित व्यापारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। लेटर को पढ़ने के बाद व्यापारी के होश उड़ गए। पीड़ित व्यापारी ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद पीड़ित व्यापारी थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है की तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts