HomeCRIME NEWSरोलर में फंस कर महिला कर्मचारी की मौत, हंगामा

रोलर में फंस कर महिला कर्मचारी की मौत, हंगामा

-

रोलर में फंस कर महिला कर्मचारी की मौत, हंगामा


शारदा न्यूज, संवाददाता।


मेरठ। रिठानी स्थित शांति टैक्सटाइल में मंगलवार दोपहर एक महिला कर्मचारी की रोलर में आकर गम्भीर रुप से घायल हो गई। महिला कर्मचारी के रोलर में आने से फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। तुरंत ही एबुलेंस बुलाकर महिला को सांई हॉस्पिटल उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उसने रास्ते में दम तोड दिया। एबुलेंस वापस उसको फैक्टी ले आई। तभी वहां मौजूद मृतका के परिजनों ने एबुलेंस को घेरकर हंगामा करना शुरु कर दिया।

 

सूचना पर आनन फानन में पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। इसपर परिजनों की पुलिस से नोंक झोक हो गई। घंटों हंगामें के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोरचरी भेज दिया। इस दौरान फैक्ट्री की छुट्टी कर गेट बंद कर दिया गया था।

 

जीवनपुरी गली नंबर 5 निवासी राजेंद्र कुमार की पत्नि 38 वर्षीय मीना कुमारी तीन वर्षों से रिठानी स्थित शांति टैक्सटाइल में काम करती आ रही थी। मंगलवार को भी वह रोजाना की तरह रोलर पर काम कर रही थी तभी उसकी चुन्नी का पल्ला रोलर में आ गया। पल्ले के साथ मीना के गले में चुन्नी फंसती चली गई और मीना रोलर में आ गई और गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना से फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। तुरंत ही एबुलेंस बुलाकर मीना को उपचार के लिए सांई हॉस्पिटल भेजा गया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड दिया।

 

सूचना पर मृतका के परिजन काफी लोगों के साथ फैक्ट्री पहुंच गए और एबुलेंस को घेरकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा तो मृतका के परिजनों की पुलिस से नोंक झोक हो गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस व फैक्ट्री मालिक कमल कुमार जैन निवासी मेरठ ने मृतका के परिजनों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। तब जाकर पुलिस ने पंचनामा भर शव को मोरचरी भेज दिया। मृतका के दो बच्चे प्रिया व आयुष हैं, पति मजदूरी करता है।

आर्थिक मदद के लिए दिए साढे तीन लाख!

सूचना है कि टैक्सटाइल के मालिक कमल कुमार जैन ने मृतका मीना कुमारी के परिजनों को आर्थिक मदद के रुप में साढे तीन लाख रुपए दिए तब जाकर मामला शांत हो सका।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts