Homeउत्तर प्रदेशMeerutकेंद्र सरकार ने सैनिकों के साथ किया भेदभाव: विकल

केंद्र सरकार ने सैनिकों के साथ किया भेदभाव: विकल

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। बुधवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित विकल ने युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जय जवान व अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध के पोस्टर का विमोचन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान सुमित विकल ने कहा की देश की सरकार ने देश के सैनिकों मे भेदभाव किया है। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है युवाओं की बेरोजगारी दर में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम इस मुहिम के माध्यम से माँग करते है कि 2019 से 2022 के बीच भारतीय थल सेना, वायु सेना व नौसेना में चयनित सभी 1.5 लाख युवाओं को बिना किसी विलम्ब के तत्काल जॉइनिंग कराई जाए। साथ ही सेना में स्थाई भर्ती की प्रक्रिया को बहाल किया जाए। अग्निपथ योजना पर सवाल उठाते हुए मांग की गई कि इस योजना को तत्काल निरस्त करते हुए वर्तमान में सभी अग्निवीरों को स्थाई नियुक्ति दी जाए। इस दौरान युवा कांग्रेस द्वारा पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में अग्निवीर योजना के खिलाफ आंदोलन करने की बात कही गई।

कांग्रेस प्रवक्ता हरिशिन अंबेडकर ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव जाहिद-वाहिद, प्रियंक चौधरी, आरिस, नितिन, आर्यन चौधरी व अमन आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts