– 23.70 लाख रुपये की नगदी बरामद
– 3 मेडिकल स्टोर संचालक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने अपनी टीम के साथ चैकिंग के दौरान प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई करने वाले आरोपित शाजेब निवासी अंबा विहार, मोहम्मद फैज निवासी भोकरहेडी थाना भोपा, निखिल निवासी गांधी कालोनी, अनुज कुमार निवासी रामलीला टिल्ला और धीरज गर्ग निवासी शांतिनगर भोपा रोड थाना नई मंडी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से दो कार बरामद की गयी है।
बरामद कार से पुलिस ने 1920 नशीले कैप्सूल व 900 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से पुलिस को 23.70 लाख रुपये भी मिले हैं। घटना में शामिल आरोपित अक्षय व अंकित शर्मा के मौके पर न आने से उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
Related articles
[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

