Homeउत्तर प्रदेशMeerutदबंगों ने दलित की जमीन कब्जाई, कमिश्नर से लगाई मदद की गुहार

दबंगों ने दलित की जमीन कब्जाई, कमिश्नर से लगाई मदद की गुहार

-

– स्वतंत्रता संग्राम में शामिल रहे दलित के आश्रितों की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा
– कई बार विधायक भी रह चुके है पीड़ितों के दादा
– पीड़ित ने मंडलायुक्त से लगाई मदद की गुहार


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। स्वतंत्रा आंदोलन में अंग्रेजों से लोहा लेने वाले और कई बार विधायक रह चुके दलित की जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया। पीड़ित 22 साल बाद जेल से लौटा तो जमीन कब्जाने के बारे में पता चला। पीड़ित के साथ इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचे सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त से मदद की गुहार लगाई है।

बृहस्पतिवार सामाजिक संगठन सोषित क्रांति दल के कार्यकर्ता एड. शिवांग विधेय को साथ लेकर मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचे। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है एड. शिवांग के दादा स्वतंत्रता सेनानी और कई बार के विधायक रहे है। पीड़ित करीब 22 साल पहले किसी मामले में जेल चला गया था। जेल में रहते हुए उसके अच्छे आचरण के चलते उसे पांच साल पहले रिहा कर दिया गया। पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से दांतल गांव मेंं खेती की जमीन दी गई थी। लेकिन जब वह जेल से रिहाई के बाद अपने घर दांतल पहुंचा तो पता चला कि उसकी जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मंडलायुक्त से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts