HomeCRIME NEWSछेड़छाड़ को लेकर पिता पहुंचा एसएसपी ऑफिस, मांगा न्याय

छेड़छाड़ को लेकर पिता पहुंचा एसएसपी ऑफिस, मांगा न्याय

-

  • शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा पिता,
  • छेड़छाड़ व मारपीट का लगाया आरोप 

शारदा न्यूज़ संवाददाता।

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी जय भीमनगर के रहने वाले सनी पुत्र ब्रजभूषण के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही विवाहिता का जेठ उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करता था।

विवाहिता के पिता ने बताया है कि उसका जेठ विवाहिता के साथ अश्लील कमेंट व उसको घर में अकेली पाकर उसके घर में घुस गया और जबरदस्ती बलात्कार करने का प्रयास करने लगा। विवाहिता ने अपने मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। जिसकी शिकायत लेकर विवाहिता का पिता बेटी की सुसराल पहुंचा तो विवाहिता के पिता के साथ जेठ व उसके साथियों ने मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसके दांत भी तोड़ दिए। घायल अवस्था में पीड़ित थाना पहुंचा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नही की। इसी के चलते पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पहुंच कर शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts