Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: ईवीएम के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन

मेरठ: ईवीएम के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन

-


शारदा न्यूज़

मेरठ। ईवीएम और वीवीपेट के विरोध में वकीलों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, लगाए ईवीएम हटाओ, संविधान बचाओं के नारे ईवीएम हटाओ संयुक्त मोर्चा और समाजवादी अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को मेरठ कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को 7 सूत्रीय ज्ञापन भेजा।

जिसमें पदाधिकारियों ने भारत में चुनावों में मतदान के समय प्रयोग होने वाली ईवीएम और वीवी पेट मशीनों का प्रयोग तत्काल बंद करने और बैलेट पेपर से स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया में चुनाव सुधार करने की मांग की है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ईवीएम हटाओ, संविधान बचाओं-ईवीएम हटाओ, देश बचाओं जैसे नारे भी लगाएं। अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष एडवोकेट अजित सिंह यादव ने बताया कि ईवीएम और वीवीपेट मशीनों को हटाने के लिए उनके द्वारा जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया है। जिसमें उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग की है।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष अधिवक्ता सभा एडवोकेट अनिल वर्मा, वसीम राहुल, नेत्रपाल सिंह, नदीम त्यागी, कमरुद्दीन सैफी, सुंदर यादव, अजय कुमार स्वामी, सुरेंद्र कुमार, गौरव ठाकुर, हरिओम कश्यप, राजेश कुमार, धीरज कुमार शर्मा, जाकिर अहमद आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts