Homeउत्तर प्रदेशMeerutगगोल दुग्ध समिति में भाजपा की दस में से सात सीटों पर...

गगोल दुग्ध समिति में भाजपा की दस में से सात सीटों पर जीत

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। परतापुर स्थित गगोल पराग दुग्ध प्लांट के उत्पादक संघ प्रबंध समिति के दस सदस्य सीटों में से सात पर भाजपा का कब्जा हो गया है। बाकी बची तीन सीटों पर बाद में चुनाव होगा। अभी तक रजनी देवी का सभापति बनना लगभग तय माना जा रहा है। सभापति पद के लिए आज चुनाव होगा।

बुधवार को हुए चुनावों में गाजियाबाद सीट से सदस्य पद पर रीना देवी और बुलंदशहर सीट से हुकुम सिंह विजयी हो गए। पराग डेयरी में गाजियाबाद सीट पर सतेन्द्र कुमार, रीना देवी और बुलंदशहर सीट पर विजय सिंह और हुकुम सिंह के लिए मतदान किया गया। इसमें रीना देवी और हुकुम सिंह विजयी हुए। दोनों ही भाजपा खेमे के बताए जा रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts