Homeउत्तर प्रदेशMeerutराम मंदिर के लिए कारसेवा करने वालों के नाम पर बनेगा पार्क

राम मंदिर के लिए कारसेवा करने वालों के नाम पर बनेगा पार्क

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की स्थापना के लिए चले आंदोलन में मेरठ के हजारों कारसेवकोें ने हिस्सा लिया था। इनमें से बड़ी संख्या में कारसेवकों को जेल में डाल दिया गया था। अब मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने शहर के किसी बड़े पार्क का नामकरण कारसेवक पार्क किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह पार्क 1992 के कारसेवकों को समर्पित होगा। जल्द ही नगर निगम में प्रस्तावित पारित कर इस परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

अयोध्या में राम मंदिर में श्रीराम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने महानगर के समस्त नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने घोषणा की कि नगर निगम, मेरठ की सीमान्तर्गत किसी विशाल पार्क को चिन्हित कर उसका सौंदर्गीकरण करा पार्क का नाम कारसेवक पार्क किया जाएगा। मेयर ने महानगर के विभिन्न मंदिरो में जाकर पूजा-अर्चना की।

मेयर ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर निगम ने सोमवार को अच्छी व्यवस्था की। साफ-सफाई और रंगोली बनाने का कार्य हुआ। इसके लिए निगम परिवार को बधाई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts