Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: क्रिकेट कोच अतहर अली का सम्मान

मेरठ: क्रिकेट कोच अतहर अली का सम्मान

-


मेरठ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आॅफ जर्नलिस्ट उपज पत्रकार संगठन की मासिक बैठक सर्किट हाउस में हुई जिसमें गणमान्य विभूतियों को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने दर्जनों पत्रकारों को उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आॅफ जर्नलिस्ट की सदस्यता ग्रहण करवाई।

इस दौरान आठवें मीडिया क्रिकेट चैलेंजर कप के आयोजक क्रिकेट कोच अतहर अली को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अतहर अली ने कहा कि मीडिया क्रिकेट चैलेंजर कप का आयोजन आगे भी होता रहेगा। मीडिया क्रिकेट चैलेंजर कप द्वारा पत्रकारों में छिपी हुई खेल की भावना उजागर होती है।

इस दौरान जिला संरक्षक जगमोहन शाकाल , जिलाध्यक्ष अजय चौधरी,जिला महामंत्री ललित ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास राणा, जिला उपाध्यक्ष लियाकत मंसूरी,महानगर अध्यक्ष पवन शर्मा, संगठन महामंत्री राजू शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts