Homeउत्तर प्रदेशMeerutजोगेश्वर धाम मंदिर में हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह

जोगेश्वर धाम मंदिर में हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। माधवपुरम स्थित सरस्वती लोक में सरस्वती प्रेम स्मृति ट्रस्ट के तत्वावधान के द्वारा नवनिर्मित श्री जागेश्वर धाम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विग्रह प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। परम पूज्य श्री 1008 स्वामी कनक प्रभानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में दूसरे दिन विधिवत मातृ एवं वास्तु पूजन किया गया। मंदिर में 22 जनवरी तक निरंतर आयोजन होंगे।

मंदिर में सुबह यज्ञ, आरती और पूजन में मुख्य यजमान मधु और विधायक अमित अग्रवाल रहे। अन्य यजमान वरुण अग्रवाल, नरेश गुप्ता, सचिन मित्तल, प्रहलाद सिंघल, अमित गोयल, संजय गुप्ता, सुभाष गुर्जर, रोहन मित्तल सपरिवार रहे। सायंकाल के हवन और पूजन में यजमान हर्षित गोयल, गौरव शर्मा, किशन जोशी, सौरभ गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, आशुतोष सिंघल, शैलेष बंसल व मुकेश गोयल सपरिवार समेत मौजूद रहे। इस दौरान शिखर कलश पूजन सुदेश गुप्ता एवं अनुज मित्तल ने कराया । सायंकाल के पूजन में यजमान रोहित सचदेवा, दिशांत लोधी रहे। घंटा पूजन का सौभाग्य मनोज बंसल, मनोज गुप्ता, विकास गुप्ता परिवार को प्राप्त हुआ। दिव्य आरती हरिभूषण अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल द्वारा की गई।

कार्यक्रम मेंं केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, राज्यसभा सदस्य हर्षित गोयल, अनिल अग्रवाल, मनिका शर्मा, वरुण शर्मा, सोनल शर्मा, असीम शर्मा, समर्थ, कृष्णव, श्रृणिका उमाशंकर पाल, महेश बाली, राजीव मित्तल, टोनी, विशाल दत्त कौशिक व सतीश बंसल आदि शामिल रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts