HomeCRIME NEWSमेरठ: महिला ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, चार माह पहले...

मेरठ: महिला ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, चार माह पहले हुआ था निकाह

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मवाना मोहल्ला कल्याण सिंह में विवाहिता सानिया उम्र 22वर्ष ने दीवार में लगी खूंटी में दुपट्टे का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है चार माह पहले ही उसका निकाह हुआ था। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव सठला निवासी असलम परिवार के साथ मवाना में मोहल्ला कल्याण सिंह में किराए के मकान में रहता हैं। असलम के छोटे बेटे आहद का निकाह चार माह पहले सानिया से हुआ था, सानिया के माता-पिता नहीं हैं। गांव सठला में रहने वाली उसकी बहन ने ही सानिया का निकाह कराया। सानिया का पति आहद मुंबई में नौकरी करता है जबकि ससुर छोटा हाथी वाहन चलाते हैं। सानिया मकान के ऊपर बने कमरे में रहती थी। शाम के समय ससुर असलम घर पहुंचे तो उसने बेटी से पूछा कि सानिया नहीं दिखाई दे रही। इस पर बेटी ने ऊपर जाकर देखा तो सानिया का शव फंदे पर लटका था। उसने शोर मचाया तो परिवार के लोग पहुंचे। बाद में सानिया को एक चिकित्सक के यहां ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

थाना प्रभारी सुभाष सिंह का कहना है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कराई जा रही है। फिलहाल दोनों ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts