Homeउत्तर प्रदेशMeerutस्वामी विवेकानंद जयंती पर सीसीएसयू में युवा महोत्सव का आयोजन

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सीसीएसयू में युवा महोत्सव का आयोजन

-


शारदा न्यूज रिपोर्टर

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती पर विश्व विद्यालय के बृहस्पति भवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ महानगर की ओर से युवा महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि व परिषद् की पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं महिला मोर्चा भाजपा की प्रदेश मंत्री मोनिका चौधरी ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा की ओर अग्रसर होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। अभाविप के महानगर अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र अहलावत ने अतिथियों का अभिनंदन किया। मुख्य वक्ता डा. मीनू मेहरोत्रा ने स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय दिया। अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का मेरठ से गहरा रिश्ता रहा है। कार्यक्रम में अतिथियों ने खेलों इंडिया अभाविप द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेता 80 प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

मेरठ विभाग संगठन मंत्री अनुज ठाकुर, डा. राजकुमार, डा. प्रवीण, डा. गौरव, अभिषेक गोयल, ध्रुव गोस्वामी, सूर्य मोतला, आर्यन प्रजापति, सिमरन कर्दम, सोनम, विशाल भारद्वाज, तुषार त्यागी, अभिषेक व पार्थ आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts