Homeउत्तर प्रदेशModinagarबेमियादी धरने पर बैठे मोदीनगर के सभासद

बेमियादी धरने पर बैठे मोदीनगर के सभासद

-

  • समस्याओं का समाधान न होने पर सभासदों में आक्रोश

शारदा न्यूज़, मोदीनगर। मुरादनगर पालिका क्षेत्र के वार्डो में जनसमस्याओं का निस्तारण न होने व क्षेत्र में विकास कार्य ठप होने के चलते सभासद गुरुवार को पालिका परिसार में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए हैं।

वार्ड 21 के सभासद सोनू त्यागी वार्ड 15 से सभासद मनोज सहरावत ने बताया कि पालिका क्षेत्र के अधिकांश वार्डो में पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाईट, सड़के एवं अन्य जनसमस्याओं को लेकर वह पूर्व में कई बार जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बावजूद मुरादनगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य बिल्कुल ठप पड़े हैं।जनसमस्याओं का कोई समाधान नहीं हो रहा है।

सभासदों का आरोप है कि पालिका परिषद में पिछले काफी समय से अधिशासी अधिकारी एवं अवर अभियंता की भी नियुक्ति नहीं हुई है। जिसके चलते क्षेत्र की जनता की कोई सुनवाई भी नहीं हो पा रही है। इसी से नाराज पालिका परिषद के सभासद पालिका परिसर में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए।

सभासदों का कहना है कि जब तक क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान नहीं होगा और पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी एवं अवर अभियंता की नियुक्ति नहीं होगी, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस मौके पर सोनू त्यागी, शिवा शेरावत, मनोज शेरावत, शारदा त्यागी, प्रीति गोस्वामी, कृष्ण शर्मा, अंशुल रस्तोगी, धर्मेंद्र राठी, अशोक व रिहाना सभासद आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts