Homemausamसर्दी का सितम जारी, 8 दिन से नहीं निकला सूरज

सर्दी का सितम जारी, 8 दिन से नहीं निकला सूरज

-

  • मंगलवार को 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा सुबह का तापमान, ठंड से कांप रहे लोग

शारदा न्यूज़, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में 8 दिन बाद भी सूरज नहीं निकला। मंगलवार को सुबह का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लोग ठंड से कांप उठे। सुबह के समय कोहरा रहा। जिस कारण सड़कों पर वाहनों को रेंगना पड़ा। आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश रहने के कारण बच्चों ने राहत की सांस ली। सोमवार को अधिकतम तापमान भी 12.4 डिग्री पर पहुंच गया था।

मुजफ्फरनगर में लोगों के लिए सर्दी का मौसम किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। बीते 8 दिनों से सूरज नहीं निकला है। ठंड के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। लोगों को काम पर जाने में भी दिक्कत हो रही है। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों को रेंगना पड़ हैं। सर्दी से राहत पाने के लिए लोग हीटर और अलाव का सहारा ले रहे हैं। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में 25 स्थान पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से असहाय लोगों को कंबल वितरण भी कराया गया है। बावजूद ठंड से बचने के सभी जतन ना काफी साबित हो रहे हैं। लगातार पड़ रही ठंड और पाले का प्रभाव फसलों पर भी नजर आने लगा है। इन दोनों खेतों में आलू और सरसों की फसल तैयार हो रही है। पाला पड़ने के चलते दोनों फसलों को झुलसा रोग लगने की आशंका पैदा हो गई है।

ठंड के समय घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी

ठंड के कारण दिल और दमा के मरीजों को भी दिक्कत हो रही है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉक्टर योगेंद्र तिरखा का कहना है कि यह मौसम दिल और दमा के मरीजों के लिए मुश्किल भरा है। उन्होंने ऐसे मरीजों को एहतियात बढ़ाते हुए ठंड के समय घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts