Homeउत्तर प्रदेशMeerutसरधना में हर्षोल्लास के साथ निकाली गई रथ यात्रा

सरधना में हर्षोल्लास के साथ निकाली गई रथ यात्रा

-


शारदा न्यूज़, सरधना। आदर्श नगर स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु व श्री 1008 पारसनाथ भगवान की जन्म जयंती की भव्य शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ आदर्श नगर मंदिर प्रांगण से निकाली गई।

रथयात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंकज सिंह राठौर रमेश चंद जैन थानाध्यक्ष प्रताप सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर शत्रुघन यादव, पंकज जैन सूर्य देव त्यागी, मलखान सैनी, नीरज गुप्ता, विनोद जैन, आलोक जैन और राजीव जैन ने संयुक्त रूप से किया।

रथयात्रा आदर्श नगर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न स्थानों पर बिनौली रोड कबाड़ी बाजार चौक बाजार गुजरात गेट वह गांधीनगर से होते हुए आदर्श नगर मंदिर जी प्रांगण में पूर्ण हुई। जैन श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। रथ यात्रा में 5 घोड़े 4 झांकी 5 बैंड व दोनों रथ आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।

श्री 1008 चंद्रप्रभु भगवान के प्रथम आरती व छत्र चढ़ाने का सौभाग्य पंकज जैन नेताजी परिवार को प्राप्त हुआ व श्री 1008 पारसनाथ भगवान के प्रथम आरती व छत्र चढ़ाने का सौभाग्य रमेश चंद्र जैन प्रदीप जैन परिवार को प्राप्त हुआ। सारथी की बोली विकास जैन, योगेश जैन सोनी को प्राप्त हुई। भगवान को लेकर बैठने का सौभाग्य नितिन जैन व विकास जैन परिवार को प्राप्त हुआ। चवर ढुलाने का सौभाग्य गौरव जैन शोभित जैन आकाश जैन ऋषभ जैन को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रदीप जैन मुल्हेडा, मंत्री सौरभ जैन ग्रीन फील्ड, अनिल जैन, दीपक जैन, अरिहंत जैन, ऋषभ जैन, विजय जैन, नीरज जैन, सोमिल जैन, विनोद जैन, राजीव जैन, आलोक जैन, मुकेश जैन, राजकुमार जैन, शुभम जैन, शोभित जैन, अंकुश जैन, चिराग जैन, विकास जैन, मोनू जैन, गौरव जैन, विनोद जैन, लोकेश जैन, सागर जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts