HomeCRIME NEWSआठ साल के बच्चे से कुकर्म

आठ साल के बच्चे से कुकर्म

-


दौराला। दौराला थाना क्षेत्र के गांव में आठ साल के बच्चे से कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। गांव स्थित एक स्कूल में खेल रहे बच्चे के साथ पड़ोसी ने कुकर्म किया। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह आठ साल का एक बच्चा अपने साथियों के साथ खेल रहा था। इस दौरान पड़ोसी युवक वहां पहुंचा और बच्चे को वीडियो दिखाते हुए बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने बच्चे के साथ कुकर्म किया। बच्चा घर पहुंचा तो परिजनों को जानकारी दी। परिजन जानकारी मिलने पर आरोपी के घर पहुंचे, परंतु आरोपी घर से फरार मिला। इस पर परिजन दौराला थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। परिजनों ने तहरीर दी।

पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हालांकि पुलिस दबिश में आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts