Wednesday, June 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutनगर निगम मामला: लोहे से लोहे को कटवाने की नीति, सामने लाए...

नगर निगम मामला: लोहे से लोहे को कटवाने की नीति, सामने लाए अनुसूचित जाति

– भाजपा ने महिला मोर्चा के बाद अब अनुसूचित जाति मोर्चा को उतारा मैदान में


शारदा न्यूज रिपोर्टर

मेरठ। नगर निगम मामले में भाजपा पिछले तीन दिन से सड़क पर है। अपनी ही सरकार में मात्र एक एफआईआर दर्ज कराने के लिए लगातार इस तरह हो रही मशक्कत से पार्टी की पूरी फजीहत हो रही है। बृहस्पतिवार को भाजपा महानगर अनुसूचित मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

नगर निगम में भाजपा और विपक्षी पार्षदों के बीच बोर्ड बैठक के दौरान 30 दिसंबर को हुए बवाल में सपा और बसपा पार्षदों की तरफ से तो रिपोर्ट दर्ज हो गई है। लेकिन भाजपा की तरफ से दी गई तहरीर पर अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। इसी रिपोर्ट को दर्ज कराने के लिए भाजपाई डीएम, एसएसपी, आईजी और एडीजी सभी से मिल चुके हैं। लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई।

 

 

बुधवार को जहां भाजपा ने महिला मोर्चा से प्रदर्शन कराया था, तो बृहस्पतिवार को अनुसूचित मोर्चा को मैदान में उतार दिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता डा. आंबेडकर चौक पर एकत्र हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए एसएसपी पहुंचे। भाजपाईयों ने कहा कि महिलाओं का अपमान सहन नहीं किया जायेगा। इस दौरान एसएसपी कार्यालय में घुसने को लेकर पुलिस से नोंकझोंक भी हुई।

 

 

प्रदर्शन में अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष विनय विरालिया, कुलदीप वाल्मीकि, विनय विरालिया, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, अजय दीवान के अलावा अनुसूचित मोर्चा के पार्षद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments