Homeउत्तर प्रदेशMeerutडा. अर्चित नारायण प्रथम और डा. आयुष कुमार ने द्वीतीय पुरस्कार प्राप्त...

डा. अर्चित नारायण प्रथम और डा. आयुष कुमार ने द्वीतीय पुरस्कार प्राप्त किया

-

शारदा न्यूज रिपोर्टर।

मेरठ। सोमवार को उत्तर प्रदेश डायबिटिक एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग की प्रोफेसर डा. सांध्य गौतम ने गट माइक्रोब्स के मधुमेह से संबंध पर व्याख्यान दिया। जबकि अधिवेशन में डा. अर्चित नारायण और डा. आयुष कुमार ने द्वीतीय स्थान हासिल किया।

 

मेडिकल के मीडिया प्रभारी डा. वीडी पाण्डेय ने बताया अधिवेशन में लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के प्रथम वर्ष के जूनियर रेजिडेंट डा. अर्चित नारायण ने पोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रथम पुरस्कार के रुप में नकद 5 हजार और डा. आयुष कुमार ने द्वितीय पुरस्कर के रूप में ढाई हजार रूपये नगद प्राप्त किये। डा. अर्चित ने मधुमेह के रोगियों में विटामिन बी12 का स्तर व उसका मेटफार्मिन दवा के साथ संबंध पर पोस्टर प्रजेंट किया, जबकि डा. आयुष ने मधुमेह रोगियों में योग का एचबीए-1सी, सीरम इन्सुलिन लेवल और लिपिड प्रोफाइल पर कितना असर पर पोस्टर प्रजेंट किया।

 

डा. संध्या गौतम ने बताया उत्तर प्रदेश डायबिटिक एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में 300 से ज्यादा डॉक्टर देश एवं प्रदेश से शामिल हुए। प्रधानाचार्य डा. आरसी गुप्ता ने डा. सांध्य गौतम, डा. अर्चित नारायण व डा. आयुष कुमार को बधाई दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts