HomeCRIME NEWSअंग्रेजी शराब की दुकान से हजारों की शराब और नकदी चोरी

अंग्रेजी शराब की दुकान से हजारों की शराब और नकदी चोरी

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव किना नगर के समीप शास्त्री नगर निवासी आशीष बंसल की अंग्रेजी शराब की दुकान है जिसमें देर रात बाइक बदमाशों ने ठैके की छत उखड़ते हुए लगभग 10000 की शराब एवं 50 हजार की नगदी गल्ले से निकाल कर फरार हो गए। इसी बीच अंग्रेजी शराब के ठेके के पास बियर की दुकान में सो रहे सेलमन कपिल की आंख खुली और उसने डरते हुए थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।

वही चोरी की सूचना मिलते ही ट्रेनिंग सी ओ नितिन तनेजा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। जहां पर बदमाश चोरी कर बाइक से फरार हो रहे थे । तभी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बिना नंबर की बाइक एवं एक बदमाश को दबोचा। वहीं पुलिस ने चोरी की गई कुछ शराब की बोतले एवं नगदी भी बरामद की है।

वही इस संबंध में सी ओ नितिन तनेजा ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है जल्द ही अन्य फरार बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts