HomeCRIME NEWSरोहटा में रालोद नेता के बेटे की गोली मार कर हत्या, मचा...

रोहटा में रालोद नेता के बेटे की गोली मार कर हत्या, मचा हड़कंप

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

रोहटा। थाना क्षेत्र के रासना कल्याणपुर संपर्क मार्ग पर अट्टा गांव के समीप अज्ञात हमलावरों ने एक बीबीए के छात्र को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने लहूलुहान हालत में छात्र को उपचार के लिए रवाना हो गई।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार गांव रोहटा निवासी रालोद नेता प्रवीण कुमार का पुत्र कार्तिक उम्र 22 वर्ष मंगलवार को दोपहर बाद पोने दो बजे के लगभग अपनी बाइक पर सवार होकर चिंदोडी गांव में अपने किसी मित्र से मिलने गया था।

जब वह अटा गांव के पास स्थित विवाह मंडप के पास भदौड़ा चिंदोडी चौराहे पर पहुंचा। तो पहले से ही वहां पर एक बाइक पर सवार खड़े 3 युवकों ने उसे इशारा कर रोक लिया और कुछ देर इनके बीच आपस में बातचीत शुरू हुई कुछ ही क्षण में हाथापाई के बाद मारपीट होनी शुरू हो गई और पहले से ही खड़े हमलावरो ने कार्तिक पर तमंचे से गोली मार दी। गोली छाती में लगने से वह जमीन पर जा गिरा ओर हमलावर कल्याणपुर की ओर बाइक पर सवार हो मौके से फरार हो गए। सूचना मिले पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर हालत में सड़क पर पड़े कार्तिक को गाडी में डालकर मेरठ के लिए रवाना हो गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts