Saturday, October 11, 2025
HomeEducation Newsसीसीएसयू का 37वां दीक्षांत समारोह: गर्वनर के हाथों मेडल पाकर गौरान्वित हुए...

सीसीएसयू का 37वां दीक्षांत समारोह: गर्वनर के हाथों मेडल पाकर गौरान्वित हुए छात्र छात्राएं

– सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने दिये 247 स्वर्ण पदक।

 

शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 247 स्वर्ण पदक प्रदान किये। महामहिम के हाथों पदक पाकर छात्र और छात्राएं गौरान्वित दिखी। दीक्षांत समारोह में 13 गोल्ड मेडल के साथ मेरठ की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही। इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्राओं की उपलब्धियों को सराहा।

यह खबर भी पढ़िए: – बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने को विवि आगे आए: राज्यपाल

 

सबसे पहले कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से समारोह शुरू करने की इजाजत ली।

कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला

फिर उन्होंने यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों के बारे में बताया। इसके बाद मेडल पाने वाले छात्र-छात्राओं को राज्यपाल के सामने पेश किया गया। अंत में मेडल प्रदान करने का कार्यक्रम शुरू हुआ।

 

यह खबर भी पढ़िए: – धर्म निरपेक्षता की परिभाषा अपने धर्म को पुष्ट करना नहीं: योगेंद्र उपाध्याय

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के नाम पर स्थापित विश्वविद्यालय नए जीवन की शुरूआत कर रहा है। वे उपाधि और मेडल प्राप्त छात्रों को बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। वे याद दिलाते हैं कि यह सफलता माता-पिता के त्याग और पूर्वजों के मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं थी, जिनका सम्मान आवश्यक है। वे सुझाव देते हैं कि व्यक्तिगत लक्ष्यों के साथ-साथ देश और समाज के प्रति कर्तव्यों को याद रखें, क्योंकि राष्ट्रहित के साथ व्यक्तिगत हित जोड़कर ही सच्चा राष्ट्र निर्माण संभव है।

राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा चौधरी चरण सिंह जैसे महान व्यक्तित्व के नाम से जुड़ा यह विवि मुझे गर्व की अनुभूति कराता है। वे किसानों के हितैषी और सत्य के प्रतीक थे। उनका जीवन हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह के दौरान मां दुर्गा की आराधना का समय और बेटियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन देश की बदलती तस्वीर को दशार्ता है।

तो यह गर्व की बात है। छोटी-छोटी बच्चियों की प्रस्तुति से लगता है कि भारत वाकई बदल रहा है। रजनी तिवारी ने कहा आज आप जो डिग्री ले रहे हैं, वह सिर्फ कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि आपकी मेहनत और प्रशिक्षण का परिणाम है। यह डिग्री आपको विश्वविद्यालय और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराती है।

 

 

बच्ची के भाषण पर तालियां बजीं

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के सामने जब एक बच्ची ने भाषण दिया तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। प्राइमरी स्कूल की छोटी बच्ची ने अपना उद्बोधन दिया जिसमें उन्होंने दहेज उत्पीड़न पर अपने विचार व्यक्त किया। छोटी बच्ची ने कहा दहेज नहीं शिक्षा दो। अनुष्का शर्मा ने पहलगाम आतंकी हमले पर एक कविता सुनाई।

 

मेरठ के छात्रों ने मारी बाजी, 13 स्वर्ण पदक पर कब्जा

इस बार दीक्षांत समारोह में 64 प्रायोजित स्वर्ण पदकों की घोषणा की गई है, जिसमें मेरठ जिला सबसे आगे है। मेरठ के कॉलेजों को 13 स्वर्ण पदक मिलेंगे। गाजियाबाद को 6, हापुड़ और ग्रेटर नोएडा को 1-1, बुलंदशहर को 3 स्वर्ण पदक मिलेंगे। बाकी पदक अन्य जिलों के कॉलेजों को दिए जाएंगे। मेरठ के एनएएस कॉलेज को 3, मेरठ कॉलेज को 2, जबकि डीएन कॉलेज, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, आईएन कॉलेज, सेंट जोजफ कॉलेज और माछरा कॉलेज को 1-1 स्वर्ण पदक मिलेगा। इस साल 2024 और 2025 के लिए कुल 247 स्वर्ण पदक वितरित किए जाएंगे।

 

बेटियों ने फिर लहराया परचम

दीक्षांत समारोह में इस बार भी बेटियों का जलवा कायम है। कुल 1,19,907 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी गई। जिसमें 52,759 छात्र (43.99%) और 67,148 छात्राएं (56.01%) शामिल हैं। बेटियों ने संख्या और प्रदर्शन दोनों में बाजी मारी है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments