शारदा रिपोर्टर मेरठ। सिटीजन वाइस संस्था की ओर से गढ़ रोड स्थित निबंस नित्यानंद वाटिका में होली मिलन समारोह और महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 21 महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।



