Homeउत्तर प्रदेशSaharanpurसहारनपुर में 5.58 क्विंटल डोडा-पोस्त के साथ 2 गिरफ्तार

सहारनपुर में 5.58 क्विंटल डोडा-पोस्त के साथ 2 गिरफ्तार

-

– होटलों-ढाबों पर होनी थी सप्लाई, कैंटर में बना था गुप्त केबिन


सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस ने 50 लाख के डोडा पोस्त के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कैंटर में गुप्त केबिन बनाकर 37 कट्टे छुपाए हुए थे। जिनका वजन 5.58 कुंतल बताया जा रहा है। आरोपी राजस्थान के उदयपुर से डोडा पोस्त ला रहे थे।

 

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली हाईवे के ढाबों पर यह सप्लाई किया जाता। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
थाना बिहारी गढ़ पुलिस देहरादून दून हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। तभी मुजफ्फरनगर की ओर से एक कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे हाथ देकर रोकने का प्रयास किया। लेकिन ड्राइवर पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने कैंटर से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद दोनों ने अपना मुंह खोल दिया और कैंटर में बने गुप्त केबिन के बारे में बता दिया। पुलिस ने ड्राइवर सीट के पीछे बने गुप्त केबिन को खोलकर देखा तो उसमें से 37 कट्टे निकले।

 

पुलिस ने गुप्त केबिन से उन कट्टों को बाहर निकाला। कट्टों को खोलकर देखा गया तो उसमें डोडा पोस्त निकला। पुलिस ने उसका वजन कांटे पर कराया। जो 5.58 कुंतल निकला। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया।

 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान शौकीन पुत्र शौकत और महताब उर्फ सोनू पुत्र बाबर के रूप में हुई है। आरोपियों का कहना है कि वह तो उदयपुर से डोडा पोस्त लेकर आए हैं। उनका इससे कोई संबंध नहीं है। वह इस कैंटर के चालक और परिचालक है।

 

पुलिस के अनुसार, 5.58 कुंतल डोडा पोस्त की कीमत करीब 50 लाख रुपए है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डोडा पोस्त उदयपुर के रहने वाले खुमनलाल का है। खुमनलाल ने कहा था कि जब वह सहारनपुर में पहुंच जाए तो उसे फोन कर लेना। उसके बाद वह बताएगा कि डोडा पोस्त कहां पर उतरना है। आरोपियों ने बताया कि वह खुमनलाल के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं। वह डोडा पोस्त कई बार लेकर आ चुके हैं। अलग-अलग ढाबों पर डोडा पोस्त उतारा गया है।

 

एसएसपी डॉ.विपिन ताडा का कहना है कि थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने 50 लाख कीमत का डोडा पोस्त पकड़ा है। दो आरोपियों को भी पकड़ा है। वह राजस्थान के उदयपुर से डोडा पोस्त लेकर आए थे। जिन्हें सहारनपुर मंडल के हाईवे पर स्थित ढाबों पर देना था। पुलिस की कार्रवाई पर टीम को 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts