Wednesday, June 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 17.93 लाख बच्चे खाएंगे एल्बेंडाजोल

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 17.93 लाख बच्चे खाएंगे एल्बेंडाजोल


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। एक फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों, किशोरों और युवाओं को पेट के कीड़े निकालने वाली एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को जिले में 17.93 लाख को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य मिला है, जो छूट जाएंगे उन्हें पांच फरवरी को गोली खिलाई जाएगी।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हर साल दो बार यह दवा खिलाई जाती है। पेट में कीड़े होने के चलते बच्चे, किशोरों व युवाओं में खून की कमी हो जाती है। अभियान एक फरवरी से शुरू हो जाएगा। जल्द ही इसका प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि एक से दो साल के बच्चों को पीसकर गोली दी जाएगी, जबकि तीन से 19 साल की आयु वालों को इसे चबाकर खाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments