मेरठ। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए गांव बिजौली के पास तेजी से इंटरचेंज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। गुरुवार से इंटरचेंज पर गर्डर रखने का कार्य शुरू किया और सोमवार तक 12 गर्डर को पिलर पर रखा गया। वहीं इस बीच मेरठ-बुलंदशहर हाईवे 334 पर रूट डायवर्ट किया।
मेरठ- बुलंदशहर हाईवे-334 पर गांव बिजौली के पास गंगा एक्सप्रेस- वे के इंटरचेंज का निर्माण किया जा रहा है। इंटरचेंज निर्माण के लिए हाईवे के दोनों किनारों के साथ डिवाइडर पर 27 पिलर तैयार कर लिए हैं। अब पिलर पर गर्डर रखने का कार्य गुरुवार से शुरू कर दिए गया है और कुल 24 गर्डर रखे जाएंगे। कार्य शुरू होते ही हाईवे-334 पर रूट डायवर्ट किया गया। रूट डायवर्ट करने से पहले सड़क की चौड़ाई को बढ़ाया गया और यहां व्यवस्था बनाने के लिए यहां अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया है।
उधर, इंटरचेंज पर गर्डर रखने के साथ अन्य कार्य शुरू होने के चलते हाईवे पर करीब 15 दिनों के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था रहेगी। इंटरचेंज के पिलर पर गर्डर रखने का कार्य दिन में सुबह छह से शाम छह बजे तक किया जाएगा। रात के समय इंटरचेंज प भारी मशीनों से कार्य नहीं होगा गुरुवार से सोमवार तक एक ओ कुल 12 गर्डर रखे जा चुके हैं।