HomeEducation Newsरोज एक कीवी खाने से दूर भाग जाएंगी 10 परेशानियां

रोज एक कीवी खाने से दूर भाग जाएंगी 10 परेशानियां

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। क्या आप जानते हैं कि कीवी विटामिन-सी का पावरहाउस है। यह छोटा, स्वादिष्ट फल पोषक तत्वों से भरा होता है, जिसे रोज खाने से आपकी सेहत में कई सुधार देखने को मिलेंगे। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के, विटामिन-ई, फोलेट, पोटैशियम और एंटीआॅक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व कूट-कूटकर भरे होते हैं।

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना एक कीवी खाना शुरू कर दें, तो आपके शरीर में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि रोज एक कीवी खाने के फायदे
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

 

 

कीवी में विटामिन-सी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। विटामिन-सी शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जो इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। रोजाना एक कीवी खाने से सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी समस्याओं से बचाव होता है।

कीवी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों की गतिविधि को बेहतर तरीके से चलाने में मदद करता है। कीवी में मौजूद एक्टिनिडिन एंजाइम प्रोटीन को पचाने में मदद करता है, जिससे पेट संबंधी समस्याएं कम होती हैं। कीवी में पोटैशियम और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा, कीवी में मौजूद एंटीआॅक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी सहायक होते हैं।

 

 

त्वचा के लिए गुणकारी

कीवी में विटामिन-सी और विटामिन-ई जैसे एंटीआॅक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये तत्व त्वचा को निखारने, झुर्रियों को कम करने और त्वचा की इलास्टिसिटी बनाए रखने में मदद करते हैं। कीवी खाने से त्वचा में नमी बनी रहती है और यह उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करता है।

नींद की गुणवत्ता में सुधार

कीवी में सेरोटोनिन पाया जाता है, जो नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करता है। रोजाना सोने से पहले एक कीवी खाने से नींद अच्छी आती है और नींद न आने की समस्या दूर होती है।

आंखों के लिए लाभदायक

कीवी में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीआॅक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये तत्व आंखों को मोतियाबिंद और उम्र से जुड़ी आंखों की परेशानियों से बचाने में मदद करते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts