Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarमछलियों के शिकार में प्रधान सहित 10 गिरफ्तार

मछलियों के शिकार में प्रधान सहित 10 गिरफ्तार

-


मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ की सोनाली नदी से मछली के शिकार करने के मामले में शहर कोतवाली के गांव शेरपुर के प्रधान के भाई सहित दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मछलियां प्रधान लिखी व भाजपा का स्टीकर तथा झंडी लगी स्कार्पियो में ले जाई जा रही थी। कार से एक जाल और 80 किलो मछलियां बरामद की गईं। बाद में मछलियों को सोनाली नदी में छोड़ दिया गया।

देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग सोनाली नदी से मछलियां पकड़कर कार में ले जा रहे हैं। उपनिरीक्षक विनोद चौधरी व वन दरोगा अमित पुंडीर की संयुक्त टीम ने छापा मारकर भोकरहेड़ी लक्सर मार्ग स्थित सोनाली नदी के पुल के पास एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार को रोक लिया। गाड़ी पर ग्राम प्रधान लिखा था और भाजपा का स्टिकर व झंडी लगी थी। तलाशी के दौरान कार से जाल और 80 किग्रा मछलियां बरामद हुईं।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कलवा, असरफ अली, अब्दुल, जमील, फुरकान, सफीक, शकील, अनीस, इरफान, इंतजार निवासीगण ग्राम शेरपुर, थाना शहर कोतवाली मुजफ्फरनगर बताया। पुलिस ने मछलियों को दोबारा सोनाली नदी में छोड़ दिया और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ भोपा देवव्रत बाजपेई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शेरपुर के गांव प्रधान का भाई जमील भी शामिल है। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts