HomeAccident Newsमौनी अमावस्या पर हादसा, भगदड़ से 17 श्रद्धालुओं की मौत

मौनी अमावस्या पर हादसा, भगदड़ से 17 श्रद्धालुओं की मौत

-


दो दर्जन से अधिक घायल, संगम आने वाले तमाम पुल बंद किये गए
अखाड़ों ने पहले स्नान के लिये मना किया, बाद में मान गए
एजेंसी

प्रयागराज। महाकुंभ में मंगलवार को मौनी अमावस्या पर बड़ा हादसा हो गया। संगम नोज के पास देर रात भगदड़ मच गई और इसमें 17 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दो दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी भी हुए। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मृतकों में सात की पहचान हुई है जो यूपी के साथ बिहार, झारखंड, कोलकाता के रहने वाले हैं। सूत्रों की माने तो मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय कॉल्विन के मोर्चरी पर 31 शव पीएम के लिए लाए गए हैं।

फिलहाल खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया जा सका था। घटना रात एक से दो बजे के बीच हुई। मोर्चरी पहुंचे मृतकों के परिजनों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग स्नान के लिए संगम नोज की ओर बढ़ रहे थे। वह पोल नंबर 11 से 17 के बीच चल रहे थे तभी अचानक बहुत तेज गति में पीछे से भीड़ का रेला आया। कुछ लोग संभल नहीं सके और नीचे गिर पड़े तो भीड़ उन्हें रौंदते हुए निकल गई। अपनों को बचाने में कई और लोग भगदड़ की चपेट में आ गए। पुलिसकर्मी जब तक स्थिति नियंत्रित कर पाते तब तक दर्जनों लोग अचेत हो चुके थे जबकि कुछ ऐसे भी लोग थे जो होश में तो थे लेकिन वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं थे। सूचना पर एंबुलेंस पहुंचने लगीं और फिर एक-एक कर हताहतों को मेले के केंद्रीय चिकित्सालय ले जाया गया। यहां 17 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद उनके शव मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी में रखवा दिए गए। इनमें 12 महिलाएं व पांच पुरुष शामिल हैं। उधर घायलों को मेला क्षेत्र स्थित चिकित्सालयों के अलावा एसआरएन अस्पताल में भी भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक मेला प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया।

पीएम मोदी ने सीएम योगी से चार बार बात की

उधर इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर चार बार बात की और घटना की जानकारी लेने के साथ हताहतों की मदद के संंबंध में दिशा-निर्देश दिए। गृहमंत्री अमित शाह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी सीएम से बात की। इसके साथ ही सीएम ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर हाईलेवल मीटिंग भी बुलाई। इसमें मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी के साथ ही एडीजी कानून व्यवस्था शामिल रहे।

राष्ट्रपति ने जताया दुख

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार तड़के महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद घटना बताया और हताहत हुए श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति मुर्मू ने घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हुआ हादसा बेहद दर्दनाक है। जिन लोगों ने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। साथ ही मैं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। सभी घायलों की रिकवरी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन पीड़ितों को हर संभव मदद प्रदान कर रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts