spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: गांधी बाग में क्रिकेट खेलते 36 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक...

मेरठ: गांधी बाग में क्रिकेट खेलते 36 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत, पढ़िए पूरी खबर

-

– गांधी बाग में क्रिकेट खेलते युवक की हार्ट अटैक से मौत।

– ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में रहता है परिवार, मृतक का एक साल का है बेटा।


शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। आईआईटी कानपुर में मंच पर बोलने के दौरान प्रो. समीर खांडेकर की मौत के बाद यहां शहर में भी चौंकाने वाली घटना हुई। रविवार को गांधी बाग में क्रिकेट खेलते समय 36 वर्षीय दुष्यंत की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके सीने में पहले हल्का दर्द उठा था, थोड़ी देर बाद तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए। साथी उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। जैसे ही शव घर पर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार कर दिया।

ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में दुष्यंत वर्मा उर्फ मोनू अपने परिवार के साथ रहते थे। वह मेडिकल स्टोर पर काम करते थे। वह कई साल से अपने दोस्तों के साथ गांधी बाग में क्रिकेट खेलने के लिए जाते थे। रविवार सुबह ओल्ड गन और द ब्लास्टर टीमों के बीच फ्रेंडली मैच था। दुष्यंत वर्मा ओल्ड गन टीम से खेल रहे थे। रविवार सुबह नौ बजे उन्होंने बल्लेबाजी करनी शुरू की। इसी दौरान उनकी छाती में दर्द होना शुरू हो गया।

वह थोड़ी देर के लिए नीचे बैठ गए और आसपास के युवकों ने उन्हें पानी पिलाया। थोड़ी देर बाद दुष्यंत वर्मा ने राहत महसूस की इसके बाद उन्होंने दोबारा से बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। इसी दौरान सीने में तेजी से दर्द हुआ। साथी खिलाड़ियों ने उन्हें तुरंत लालकुर्ती स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। शाम को परिजनों ने सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि युवक को हार्ट अटैक आया था, इससे उसकी मौत हुई है। याद दिलाएं कि पश्चिमी यूपी में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को ही अमरोहा में कलश यात्रा के दौरान भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं अमरोहा में ही आठ दिन पहले स्टेज पर जाने से पहले दुल्हन की हार्ट अटैक स जान चली गई।

पांच साल पहले हुई थी शादी

परिजन ने बताया कि दुष्यंत की 5 साल पहले शादी हुई थी। उनके एक साल का बेटा है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी दुष्यंत दुष्यंत पर ही थी। परिजनों का कहना है कि उनके 15 दिन पहले भी सीने में दर्द हुआ था, लेकिन वह ठीक हो गया था। बताया जा रहा है कि युवक की बहन शालू की शादी भी फरवरी में होनी है। शादी की तैयारियां चल रही हैं।

छक्का मारने के बाद पिच पर लेट गए थे दुष्यंत

दुष्यंत क्रिकेट खेलने के शौकीन थे। क्रिकेटर पुष्पेंद्र ने बताया कि 4.2 ओवर में दुष्यंत ने शानदार बल्लेबाजी की। कई छक्के और चौके भी मारे। वह अंतिम छक्का मारने के बाद पिच पर लेट गए और बेहोश हो गए थे।

 

अचानक मौत का दिल संबंधी कोई कारण जरूर होता है

मेरठ। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि क्रिकेट खेलते हुए अचानक मौत होना हो, या जिम और डांस करते। कोई न कोई दिल संबंधी कारण जरूरत होता है। किसी की जन्मजात मोटाई बढ़ी ही हुई हुई ह होती है, जिससे ज्यादा शारीरिक श्रम करने से दिल का काम करना रुक जाता है। कार्डियक अरेस्ट हो जाता है। दिल में छेद हो सकता है। दिल की बीमारी संबंधी पारिवारिक इतिहास होता है। पैर में खून का थक्का जमने पर कई बार फेफड़े की नस में जाकर अटक जाता है। इससे भी अचानक मृत्यु हो जाती है। उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी हो या ज्यादा शारीरिक श्रम करने वाला, उसे अपनी हृदय संबंधी जांचें जरूर कराते रहना चाहिए। ईको और लिपिड़ प्रोफाइल से जानकारी मिल जाती है।

 

ठंड में ऐसे रखें दिल की सेहत का ख्याल

मीठा, नमकीन और खट्टा कम खाएं।
घर में बंद न रहें, बल्कि धूप सेकें।
हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित होने पर अधिक ठंड में सुबह के समय दवा लेकर ही बाहर निकलें।

संतुलित, पोषक और ताजा भोजन खाएं।
अल्कोहल और कैफीन के सेवन से बचें, क्योंकि ये शरीर से उष्मा को तेजी से बाहर निकालते हैं।

इन पर भी अमल करें

दिल की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए और दिल से संबंधित किसी समस्या से बचने के लिए ब्लड प्रेशर की नियमित रूप से जांच करें या करवाएं।
शरीर का वजन न बढ़ने दें।

तनाव को दिमाग पर हावी न होने दें।

मौसमी फलों और हरी सब्जियां भरपूर मात्रा में खाएं। पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें।

थोड़ी देर गुनगुनी धूप का आनंद लें।
छह से आठ घंटे की नींद लें।

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/youth-dies-due-to-chest-pain-while-playing-cricket-in-gandhi-bagh/

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts