HomeCRIME NEWSMeerut News: मवाना नगर में युवक को गोली मारी, सिर में फंसी...

Meerut News: मवाना नगर में युवक को गोली मारी, सिर में फंसी गोली, हालत गंभीर

-

  • मवाना में प्रिया टॉकीज के पास बाइक सवार ने किया हमला।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना नगर में शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे प्रिया टॉकीज के पास एक युवक को बाइक सवार हमलावर ने गोली मार दी। गोली युवक के सिर में फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

 

 

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी सुभान पुत्र कल्लू शनिवार सुबह करीब 9:15 बजे अपनी बोलोरो गाड़ी में प्रिया टॉकीज के पास बैठा था। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक उसके पास आया और अचानक गोली चला दी।

गोली सीधे सुभान के सिर में लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सुभान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। बताया जा रहा है कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल युवक सुभान की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts