spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutनाथूराम गोडसे का अपमान करने वालों के लिए किया यज्ञ

नाथूराम गोडसे का अपमान करने वालों के लिए किया यज्ञ

-

  • अभाहिमस ने मृत्यु के देवता यमराज का स्मरण कर यज्ञ में दी गई आहूति।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यालय परिसर में मंगलवार को यमराज का आह्वान करते हुए यज्ञ किया गया। यज्ञ में नाथूराम गोडसे का अपमान करने वाले की अकाल मृत्यु की कामना करते हुए आहूति दी गई।

हवन पूजा अनुष्ठान आरंभ करते हुए पंडित अशोक शर्मा जी ने बताया कि अभी दो दिन पहले एक सभा में एक पार्टी के नेता ने हमारे आराध्य, हमारे नेता और गांधी वध के महानायक रहे परम पूज्य अमर हुतात्मा नाथूराम गोडसे का नाम लेकर उन्हें औरंगजेब जैसे मुगल शासकों से भी क्रूर
शासक बताया। जो कि सरासर गलत है, क्योंकि गोडसे ने कभी कोई ऐसा गलत कार्य नहीं किया जिससे उनका नाम लेकर उन्हें अपमानित किया जाये। उन्होंने तो सिर्फ और सिर्फ 42 लाख हिंदुओं के हत्यारे गांधी का वध किया था।

हवन पूजा अनुष्ठान के माध्यम से मृत्यु के देवता भगवान श्री यमराज भगवान का स्मरण कर भगवान यमराज को काली मिर्च लाल मिर्च में अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों द्वारा आहुति दी गई। आहुति के माध्यम से यमराज भगवान के मंत्र का जाप भी किया गया और उनसे निवेदन किया गया कि गोडसे का अपमान करने वाले व्यक्ति को तुरंत अकाल मृत्यु दें।

शामिल अभिषेक अग्रवाल ने बताया सभी कार्यकतार्ओं ने मिलकर हवन पूजन अनुष्ठान में भाग लिया। इसके साथ ही थाना ब्रह्मपुरी में गोडसे का अपमान करने वाले खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी गई।

कार्यक्रम में भरत राजपूत, शेखर पंडित, प्रथम दीक्षित, विक्की कुमार, यश अग्रवाल, हिमालय गोयल, सावन कुमार, विपिन कुमार, दीपक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts