Wednesday, April 16, 2025
HomeAgra NewsAgra murder: महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, शव को...

Agra murder: महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, शव को बोरे में भरकर खाली प्लॉट में फेंका

–  शव की हुई पहचान


आगरा। ताजनगरी आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में सोमवार सुबह एक खाली प्लॉट में बोरे में महिला का शव मिला। महिला का शव मिलने से खलबली मच गई. मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर ट्रांस यमुना थाना पुलिस पहुंची।

बोरा खोला गया तो उसमें मिले शव की पहचान 45 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है। उसकी धारदार हथियार से गला रेता कर हत्या करके शव यहां फेंका गया था। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है।

 

 

ट्रांस यमुना थाना के टेढ़ी बगिया क्षेत्र में सोमवार सुबह माता वाली गली में एक खाली प्लॉट में बोरे में शव मिलने की खबर से खलबली मच गई। स्थानीय लोग जमा हो गए. सूचना पर ट्रांस यमुना थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बोरे को खोला तो उसमें एक महिला का शव मिला।

उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी और बोरे में बंद करके खाली प्लॉट में शव फेंका गया था। महिला की गला रेत कर हत्या और शव बोरे में भरकर फेंकने की घटना की सूचना पर डीसीपी सिटी सूरज राय और एसीपी छत्ता हेमंत कुमार समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि गीता देवी नाम की महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। महिला का मकान पास में ही है। मकान के पास के प्लॉट में उसका शव फेंका गया है। महिला की हत्या में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही इसका खुलासा करके आरोपी दबोचे जाएंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments