– बेटा होने की खुशी में मंदिर में घंटा चढ़ाकर लौट रहे थे, नशे में था ड्राइवर।
झांसी। गुरुवार रात को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल है। जिनको झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बेटे की मनोकामना पूरी होने पर एक दंपती अपने परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों को लेकर बैरागढ़ माता के मंदिर गए थे।


