Homeउत्तर प्रदेशMeerutपश्चिमी उत्तर प्रदेश: प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर भूपेंद्र चौधरी का निधन, चिकित्सा...

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर भूपेंद्र चौधरी का निधन, चिकित्सा जगत में शोक की लहर

-

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर भूपेंद्र चौधरी का निधन, चिकित्सा जगत में शोक की लहर

  • प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर भूपेंद्र चौधरी का निधन।

  • चिकित्सा जगत में शोक की लहर।

  • संघर्ष से भरा था प्रसिद्ध डॉक्टर भूपेंद्र चौधरी का जीवन।


शारदा न्यूज़, संवाददाता ।


मेरठ। आज शनिवार को प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर भूपेंद्र चौधरी का निधन हो गया है। वहीं उनके निधन की खबर से चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

बता दें कि वेस्ट यूपी के प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर भूपेंद्र चौधरी का निधन हो गया है। आज शनिवार दोपहर को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र चौधरी लिवर के रोग से ग्रसित थे। बीमारी के चलते वे कई सप्ताह तक मेदांता अस्पताल में रह कर आए थे।

जानकारी के मुताबिक, उन्हें डॉ. रामचंद्र मूर्ति रिसर्च अवॉर्ड 2018 से सम्मानित किया गया था। डॉ. भूपेंद्र चौधरी को 2017 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने भी मानद उपाधि बीएससी डायरेक्ट इन साइंस से अलंकृत किया था। डॉ. रामचद्र अवॉर्ड उन्हें न्यूरोलॉली के क्षेत्र में उनके शोध और उल्लेखनीय योगदान एवं चिकित्सा जगत में अर्जित उपलब्धियों के लिए दिया गया था। प्रसिद्ध डॉ. भूपेंद्र चौधरी ने एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज से 1986 के बैच में एमबीबीएस किया था।

 

 

 

पश्चिमी यूपी के प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर भूपेंद्र चौधरी का जीवन संघर्ष से भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि जब भूपेंद्र चौधरी 14 साल की उम्र के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद जब वे 25 साल के हुए तो उनकी माता का निधन हो गया। उन्होंने अपने जीवन में बहुत मेहनत की, जिसकी बदौलत वे इस मुकाम तक पहुंचे थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts