– सुबह घना कोहरा और हल्की ओस,
– तापमान न्यूनतम 18, अधिकतम 38 डिग्री,
सहारनपुर। मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ली है। बुधवार सुबह शहर में घना कोहरा छाया रहा और हल्की ओस भी दर्ज की गई, जबकि आमतौर पर इस समय तक गर्मी का असर बढ़ने लगता है। सुबह के समय कोहरे के कारण कई इलाकों में दृश्यता कम रही, जिससे लोगों को हल्की ठंडक का एहसास हुआ।



