spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा को हटाने के लिए परिवार की तरह करना होगा काम: सुनीता...

भाजपा को हटाने के लिए परिवार की तरह करना होगा काम: सुनीता वर्मा

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात की और कहा कि अब पार्टी नहीं बल्कि परिवार की तरह काम करना होगा। तभी भाजपा को हटा सकते हैं।

 

 

इस दौरान किठौर विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि पार्टियां भले अलग हो, लेकिन मकसद सभी का एक है। इसलिए सबको मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव किसी एक के नहीं बल्कि सामूहिक प्रयासों से जीता जाता है।

पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि सभी के सहयोग से चुनाव जीता जाएगा। लेकिन वह वादा करते हैं, कि जीतने के बाद सभी को पूरा सहयोग और सम्मान दिया जाएगा।

वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने विश्वास जताया कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सुनीता वर्मा को अपना प्रत्याशी मानते हुए काम करेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts