spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutजम्मू कश्मीर विस चुनाव में विनय प्रधान को बनाया प्रभारी

जम्मू कश्मीर विस चुनाव में विनय प्रधान को बनाया प्रभारी

-

  • रालोद ने जयंत चौधरी सहित 21 स्टार प्रचारक नेताओं की सूची की जारी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल ने जम्मू कश्मीर चुनाव के लिये स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जिसमें विनय प्रधान को प्रभारी नियुक्त किया है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मा. केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयंत सिंह के अनुमोदन पर राष्ट्रीय महासचिव संघठन त्रिलोक त्यागी ने जम्मू कश्मीर के विस चुनाव 2024 के लिये पार्टी के स्टार प्रचारकों की 21 लोगों की सूची जारी की हैं।

सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ यशवीर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संघठन त्रिलोक त्यागी जी, दो वर्तमान लोकसभा संसद राजकुमार सागवन जी, चंदन चौहान जी तथा नौ पार्टी के एमएलए उत्तर प्रदेश से और एक एमएलए राजस्थान से और एक वर्तमान एमएलए उत्तर प्रदेश से, साथ ही पार्टी के वर्तमान तीन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मनीषा सिंह, अल्पसंख्यक खालिद मसौद और अनुसूचित जनजाति से ओम प्रकाश को स्टार प्रचारक बनाया हैं। इनके साथ मेरठ के वरिष्ठ नेता विनय प्रधान को भी पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया है। विनय प्रधान पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उनका परिवार राष्ट्रीय लोकदल से वर्षा से जुड़ा रहा। वहीं, विनय प्रधान को प्रभारी भी बनाया गया हैं।

कहा जाता है कि विनय प्रधान की कश्मीर क्षेत्र के लोगों के बीच अच्छी पकड़ है। कश्मीर क्षेत्र में मुस्लिम गुर्जर मतदाता बहुत अधिक तादाद में हैं। पार्टी ने विनय प्रधान को जम्मू कश्मीर की जिम्मेदारी देकर राष्ट्रीय लोकदल के लिये उनकी मुस्लिम गुर्जर मतदाता के बीच पकड़ और जम्मू कश्मीर के पुराने अनुभव को भुनाने की कोशिश की हैं। विनय प्रधान के जम्मू कश्मीर का प्रभारी बनाये जाने से राष्ट्रीय लोकदल को कश्मीर मैं मजबूती मिलेगी।

 

विनय प्रधान ने बताया कि उनका एक सितंबर से तीन सितंबर तक श्रीनगर कश्मीर का दौरा हैं और पार्टी वहां कश्मीर वैली में 16-18 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राष्ट्रीय लोकदल के जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष डॉ. जौहर पार्टी के लिये मेहनत से काम कर रहे और पार्टी 2024 विधानसभा मैं अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts