spot_imgspot_imgspot_img
Friday, November 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducation Newsसामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वीनस टीम हुई विजयी

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वीनस टीम हुई विजयी

-


शारदा रिपोर्ट

मेरठ। शुक्रवार को मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल शिव शक्ति नगर स्थित में सामान्य ज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का नाम ब्रेनी बाउल रखा गया। यह प्रतियोगिता कक्षा तृतीय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। जिसमें सभी छात्रों ने भाग लिया।

छात्रों की तीन टीमें प्रथम मार्स टीम (आयुषी शर्मा, आहिल अहमद, शुभांगी शर्मा, परिणीति शर्मा ), द्वितीय वीनस टीम (विहान, रिद्धिमा रानी, अनवी कौशिक, दिविक्क्षा शर्मा) एवं तृतीय अर्थ टीम (अगम्या जैन, विवान सिंह, आरव वर्मा, शौर्य गोयल) बनाई गईं। प्रत्येक टीम में चार-चार प्रतिभागी थे। प्रतियोगिता तीन दौर में चली जिनके नाम थे – रैपिड फायर, विज्युलाइजेशन एवं एकरोनिम। प्रतियोगिता का संचालन कक्षा तृतीय के छात्र अरनव एवं छात्रा प्रिया सिंह द्वारा किया गया। वीनस टीम विजेता रही। जिनके प्रतिभागी रिद्धिमा रानी, अन्वी कौशिक, विहान एवं दिविक्षा शर्मा थे। प्रधानाचार्या वीनू अग्रवाल द्वारा विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक राहुल केसरवानी द्वारा समस्त प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें इसी प्रकार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। समस्त प्रतियोगिता विभागाध्यक्षा सारिका सिंघल एवं शिल्प बिरकिट के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षिका नेहा रस्तोगी, अलका शर्मा, शिवांगी गुप्ता, पूजा गुप्ता, खुशी शर्मा काजल रानी एवं सविता गोयल का सराहनीय व प्रशंसनीय योगदान रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts