spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutटमाटर के आगे सेब फीका, शिमला मिर्च का मिजाज हुआ तीखा

टमाटर के आगे सेब फीका, शिमला मिर्च का मिजाज हुआ तीखा

-

शारदा रिपोर्टर, मेरठ– जैसे जैसे दीपावली का पर्व नजदीक आ रहा है बाजार में सब्जियों के दाम रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जब दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी में टमाटर के दाम सौ रुपये प्रति किलो है फिर अंदाज लगाया जा सकता है कि शहर में टमाटर किस भाव बेचे जा रहे होंगे। वहीं रोजमर्रा के आलू और प्याज के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
नवीन मंडी में सब्जियों के दाम कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहे हैं और इसका सीधा असर लोगों की जेबों पर पड़ रहा है। रसोईघरों में अब कई तरह की सब्जियां बनाने के बजाय एक सब्जी से लोगों को काम चलाना पड़ रहा है।

मंगलवार को नई मंडी में टमाटर देशी 80 से सौ रुपये प्रति किलो और हाईब्रिड का टमाटर साठ रुपये किलो बिक रहा था। माशाखोरों से लेकर दुकान लगाकर बैठे व्यापारियों ने टमाटर के दामों में एकजुटता दिखाई और एक राय होकर टमाटर सौ रुपये प्रति किलो तक बेचे। पिछले कुछ दिनों से हरी मिर्च के दाम साठ रुपये किलो चल रहे थे लेकिन आज मंडी में हरी मिर्च सौ रुपये किलो बिक रही थी। कुछ व्यापारी फीकी मिर्च को अस्सी रुपये प्रति किलो तक बेच रहे थे। आलू चिप्सोना हो या अन्य वैरायटी का डेढ़ सौ रुपये प्रति पांच किलो बिकता देखा गया। बारिश का नाम लेकर प्याज कीमतों को बढ़ा चढ़ाकर बेचा जा रहा है। अच्छी क्वालिटी का प्याज साठ रुपये प्रति किलो और नासिक का प्याज पचास रुपये प्रति किलो बिक रहा है। बैगन पचास रुपये, भिंडी चालीस रुपये, शिमला मिर्च 100 से 110 रुपये किलो, अच्छी गोभी अस्सी रुपये किलो तक बिकी। करेला 40 रुपये, अदरख अस्सी रुपये, टिंडा अस्सी रुपये प्रति किलो बिक रहा है। लौकी फिलहाल तीस रुपये किलो तक बिकती देखी गई। सीताफल भी चालीस रुपये प्रति किलो बिकता देखा गया।

हरी सब्जियों में लगी आग

मंडी में पालक अस्सी रुपये, मैथी अस्सी रुपये, मूली चालीस से पचास रुपये प्रति किलो बिकी। यही हाल सरसों के साग का देखने को मिला। इस कारण जो लोग साग बनाने की सोच रहे हैं उनको अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

क्यों बढ़े सब्जियों पर दाम

मेरठ सब्जी आढ़त एसोसिएशन के महामंत्री विश्वजीत सोनकर का सब्जियों की बढ़ रही कीमतों के बारे में कहा कि इस वक्त सब्जियां दूसरे जनपदों और राज्यों से आ रही है इस कारण मंहगाई बढ़ गई है। दस दिन में लोकल सब्जियों के आते ही दामों में काफी फर्क पड़ जाएगा।

होटल गे्रंड एलोरा के राहुल छाबड़ा ने बताया कि सब्जियों की कीमतों में आई उछाल का असर होटल और रेस्ट्रोरेंट के बिजनेस पर भारी पड़ रहा है। टमाटर, प्याज और हरी धनिया जैसी रोज की जरुरत वाली सब्जियां भी ज्यादा असर डाल रही हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts