Parliament Winter Session Updates: संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। अब तक बीते पांच दिनों में से तीन दिन हंगामेदार रहे हैं। लोकसभा से बिलों को पास कर उन्हें राज्यसभा भेजा गया है। इस बीच SIR, BLO की मौतों का मुद्दा, इंडिगो संकट और प्रदूषण का मुद्दा हावी रहा। अब सोमवार को संसद में वंदे मातरम् पर चर्चा हो रही है। पीएम मोदी ने संसद में वंदे मातरम् (Vande Mataram) पर विशेष चर्चा की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि आज हम इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं, जब संसद में इसकी चर्चा चल रही है।



