spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowयूपी में भीषण शीतलहर, कक्षा 8 तक के स्कूल हुए बंद, 39...

यूपी में भीषण शीतलहर, कक्षा 8 तक के स्कूल हुए बंद, 39 जिलों में घने कोहरे का रहा अलर्ट

-

– 45 जिलों में दिन के पारे में होगी भारी गिरावट, 39 जिलों में आज घने कोहरे का रहा अलर्ट।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोहरे के साथ हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर जारी है। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली पहाड़ों से आ रही बफीर्ली पछुआ हवाओं से जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

 

 

मंगलवार को इटावा में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार की सुबह भी धुंध और कोहरे के साथ हुई। घने कोहरे के चलते कानपुर, आगरा, प्रयागराज, बाराबंकी, कुशीनगर और गोरखपुर में सुबह के समय दृश्चता शून्य हो गई। तेज पछुआ के चलते प्रदेश में ठंड का असर और तीखा महसूस किया जा रहा है।मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में रात के तापमान में अभी और गिरावट की संभावना है, यानी रातें और ज्यादा सर्द होंगी।

मौसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए यूपी के 39 जिलों में घने कोहरे का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 45 जिलों में दिन के पारे में भारी गिरावट यानी शीत दिवस की चेतावनी है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल अगले दो दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रात और सुबह-शाम के वक्त गलन व ठंड बनी रहेगी।

यहां है अत्यधिक घने कोहरे का आॅरेंज अलर्ट

बांदा, फतेहपुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, तखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, इटावा, औरेया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

यहां है शीत दिवस की चेतावनी

फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुर्खाबाद, कन्नोज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर व आसपास के इलाकों में।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts