spot_img
Saturday, November 1, 2025
spot_img
Homepolitics newsझारखंड में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी जनसभा...

झारखंड में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी जनसभा को किया संबोधित

-


नई दिल्ली। झारखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का स्नेह भाजपा की विकासपरक नीतियों पर भरोसे का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने काह कि राज्य की सुशासनप्रिय व राष्ट्रवादी जनता हर बूथ पर ‘कमल’ खिलाने के लिए तैयार है। योगी ने हुंकार भरते हुए कहा कि झारखंड में माफिया पनप रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि उत्तर प्रदेश आपके ठीक बगल में है। जाकर देख लीजिए, कानून व्यवस्था से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।

योगी ने साफ तौर पर कहा कि अगर किसी ने ऐसा किया या किसी उत्सव में खलल डालने की कोशिश की तो यमराज के पास जाने का टिकट बुक हो जाता है। चाहे सुरक्षा हो या सुशासन, सिर्फ बीजेपी ही दे सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झामुमो और आरजेडी, ये तीन परिवार झारखण्ड को एक धर्मशाला बनाकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को अराजकता फैलाने की पूरी छूट दे रखे हैं। योगी ने जोर देते हुए काह कि झारखण्ड को बचाने के लिए, विकसित झारखण्ड बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा हो, सम्मान हो, समृद्धि हो या सुशासन, यह केवल और केवल भाजपा ही दे सकती है। भाजपा आएगी, पत्थरबाजों का उपचार कर देगी।

आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया, पत्थरबाजों और अराजकता फैलाने वालों और त्योहारों में गड़बड़ी पैदा करने वालों के “इलाज” के लिए झारखंड में डबल इंजन सरकार की जरूरत है। भवनाथपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया,”झारखंड को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए धर्मशाला में बदल दिया गया है, जिन्हें अराजकता फैलाने की खुली छूट दी गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts