spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducation Newsयूपीएससी ने IFS परीक्षा का फाइनल रिजल्ट किया घोषित, ऐसे करें रिजल्ट चेक

यूपीएससी ने IFS परीक्षा का फाइनल रिजल्ट किया घोषित, ऐसे करें रिजल्ट चेक

संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की तरफ से भारतीय वन सेवा एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसे कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर देख सकते हैं।

-

नई दिल्ली। UPSC ने भारतीय वन सेवा(IFS) परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है, लंबे इंतजार के बाद अब सफल उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दी गई है। यह परीक्षा दो चरणों में हुई थी- पहले चरण की लिखित परीक्षा 24 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित हुई थी, जबकि इंटरव्यू (व्यक्तित्व परीक्षण) का आयोजन 21 अप्रैल से 2 मई 2025 तक किया गया।

इस बार कुल 143 उम्मीदवारों को सफलता मिली है, जिनमें सभी वर्गों से कैंडिडेट्स शामिल हैं। सबसे खास बात ये रही कि चयन प्रक्रिया में दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी उचित अवसर दिया गया है। सामान्य वर्ग से 40 उम्मीदवार चयनित हुए हैं, जिनमें 4 दिव्यांग श्रेणियों (2 श्रेणी-2 और 2 श्रेणी-3) से हैं।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से 19, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से 50, अनुसूचित जाति (SC) से 23 और अनुसूचित जनजाति (ST) से 11 उम्मीदवारों को चयन सूची में जगह मिली है। OBC वर्ग से एक उम्मीदवार दिव्यांग श्रेणी-2 के अंतर्गत आता है। इस तरह कुल मिलाकर 3 उम्मीदवार दिव्यांग श्रेणी-2 और 2 उम्मीदवार श्रेणी-3 से हैं।

मदद के लिए UPSC सुविधा केंद्र

अगर किसी उम्मीदवार को रिजल्ट या चयन प्रक्रिया को लेकर कोई भी जानकारी चाहिए तो वह यूपीएससी के सुविधा काउंटर से संपर्क कर सकता है। यह काउंटर यूपीएससी भवन में परीक्षा हॉल के पास है और यहां सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा उम्मीदवार 011-23385271 या 011-23381125 पर कॉल कर सकते हैं।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

सबसे पहले upsc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
‘नया क्या है’ सेक्शन पर क्लिक करें।
“Indian Forest Service Final Result 2024” लिंक पर क्लिक करें।
सामने खुलने वाली PDF में अपना रोल नंबर ‘Ctrl+F’ दबाकर सर्च करें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts