– 42 जिलों में गहरे कोहरे का अलर्ट, पूवार्नुमान हुआ जारी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा ठंड के साथ कोहरे के साए में लिपटा हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में एक बार फिर हवा का रुख बदलेगा। सोमवार से प्रदेश में पछुआ हवाएं चलेंगी। इसके असर से प्रदेश भर में दिन व रात के तापमान में क्रमश: गिरावट आएगी और साथ ही कोहरे का घनापन भी कम होगा।



