spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: 12 जिलों में 15 डिग्री के नीचे गया रात का...

UP Weather: 12 जिलों में 15 डिग्री के नीचे गया रात का तापमान

-

– प्रदेश में सर्दी का आगमन, आने वाले तीन-चार दिन में रात के तापमान में और होगी गिरावट।

लखनऊ। यूपी में सर्दी का आगमन हो चुका है। रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने वाली है। उत्तर प्रदेश में अब धीरे धीरे रातें सर्द होनी शुरू हो गई हैं। बुधवार को प्रदेश भर में पूरब से पश्चिम तक के लगभग 12 जिलों में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। बुधवार का प्रदेश भर में मौसम साफ रहा और दिन में गुनगुनी धूप खिली।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों में प्रदेश भर में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी। हालांकि दिन के अधिकतम तापमान में अभी कोई खास बदलाव का पूवार्नुमान नहीं है। वहीं पूर्वांचल और तराई के इलाकों में सुबह के वक्त धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है।

बुधवार को बाराबंकी, कानपुर शहर, इटावा, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, अमेठी, बरेली, मुजफ्फर नगर, मेरठ, बुलंदशहर में रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे लुढ़क गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों में प्रदेश भर में रात के पारे में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के संकेत हैं। तराई व पूर्वांचल में सुबह के वक्त धुंध व कोहरे का असर भी दिखाई देगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts