spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSयूपी-हरियाणा का वांटेड काना मुठभेड़ में अरेस्ट

यूपी-हरियाणा का वांटेड काना मुठभेड़ में अरेस्ट

-

– बदमाश के पैर में लगी गोली


सहारनपुर। यूपी-हरियाणा का वांटेड बदमाश पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किया है। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना बेहट पुलिस की बदमाशों से देर रात करीब 2.30 बजे मुठभेड़ हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, थाना बेहट की पुलिस टीम शुक्रवार की देर रात को दाऊद पुरा पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। तभी गांव बाबेल की ओर से एक बाइक आती दिखाई दी। बाइक की नंबर प्लेट गायब थी। बाइक पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को अपनी ओर आता देखकर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करना शुरू कर दिया।

 

पुलिस के अनुसार, बदमाश फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगे। कुछ दूरी पर बदमाश ने अपनी बाइक का संतुलन खो दिया। बाइक फिसलकर नीचे गिर गई। पुलिस ने बदमाशों को आत्म समर्पण करने को कहा। लेकिन बदमाशों ने पुलिस की एक नहीं सुनी और पुलिस को अपने पास आता देखकर फिर से पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी।

 

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में काउंटर फायरिंग की। एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम अब्दुल सत्तार उर्फ काना बताया। बदमाश थाना गंगोह के गांव लखनौती का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश यूपी-हरियाणा में पशु चोरी करता था। हत्या के प्रयास और पशु चोरी में हरियाणा के जिला करनाल के थाना इंद्री से वांटेड है। बदमाश पर यूपी और हरियाणा में करीब 18 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। पुलिस बदमाश को पहले भी जेल भेज चुकी है। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts