– सड़ी-गली अवस्था में बरामद।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। बहसूमा में झुनझुनी नहर पुल के पास बृहस्पतिवार शाम को एक अज्ञात पुरुष का शव मिला। शव सड़ी-गली अवस्था में था और एक शीशम के पेड़ से अटका हुआ था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस को बृहस्पतिवार शाम करीब 4:00 बजे सूचना मिली थी कि झुनझुनी नहर पुल से अकबरपुर की ओर नहर किनारे एक शीशम के पेड़ से बहता हुआ शव अटक गया है। बरामद शव एक अज्ञात हिंदू पुरुष का था, उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। शव के बाएं हाथ पर ‘मां’ गुदा हुआ था।
पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के कई प्रयास किए, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

