HomeAccident Newsदिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की टक्कर, 2 लोगों की मौत

दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की टक्कर, 2 लोगों की मौत

-

नई दिल्ली।  बागपत में दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा हुआ है। इस बार भी दो लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। दो ट्रकों की टक्कर में चालक, सहचालक की मौत हो गई और तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक शख्स की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

खबर पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान आरिफ पुत्र नत्थू और मुनफीद पुत्र इदरीश की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल आसिफ को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य दो घायल शमशाद एवं समीम को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts