Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में बीच सड़क पर भिड़े किन्नरों के दो गुट, जमकर मारपीट,...

मेरठ में बीच सड़क पर भिड़े किन्नरों के दो गुट, जमकर मारपीट, एक दूसरे के फाड़े कपड़े,…. वीडियो आया सामने

-

  • शहर के बच्चा पार्क चौराहे पर हुई घटना
  • दोनो गुटों में जमकर मारपीट हुई
  • लाठी-डंडों और लात घूसों के बीच एक दूसरे के कपड़े भी फाड़ दिए।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बच्चा पार्क चौराहा स्थित सिग्नल पर पैसे मांगने के विवाद में किन्नरों के दो गुट भिड़ गए। इस दौरान दोनो गुटों में जमकर मारपीट हुई और किन्नरों ने एक दूसरे के कपड़े फाड़ दिए।

 

 

इस दौरान बीच सड़क पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा होने लगा। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस जांच के बाद कार्यवाही की बात कह रही है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बच्चा पार्क स्थित चौराहे पर किन्नर वाहन चालकों से पैसे मांगते रहते हैं। हालात ये है कि यदि कोई नहीं देता, तो ये उनसे भी झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। गुरूवार को किन्नरों के दो गुट पैसा मांगने पर आपस में ही भिड़ गए। लाठी-डंडों और लात घूसों के बीच एक दूसरे के कपड़े भी फाड़ दिए। जिसके चलते चौराहे पर हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया और लंबा जाम लग गया।

मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक किन्नर मौके से जा चुके थे ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts